Breaking News

सेंट सोल्जर, मान नगर स्कूल की छात्राओं ने बोलियां डालते हुए मनाई हरयाली तीज, सांस्कृतिक पहनावे ने मचाई धमाल

तीज लड़कियों का त्यौहार है, और हमे इस को बढ़ चढ़ कर मनना चाहिए, ताकि हमारी अमीर संस्कृति कायम रह सके: (वी.सी संगीता चोपड़ा)

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर में हरयाली तीज बड़े धूम धाम से मनाई गई। जिसको मनाने के लिए स्कूल छात्राएं, एवं सभी स्टाफ मेंबर्स सांस्कृतिक पहनावे में स्कूल में पहुंची, जो हमारी संस्कृति को दर्शा रहीं थी। इस शुभ अवसर के मुख्य अतिथि ग्रुप के वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा थे। उनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा, स्टाफ मेंबर्स एवं छात्राओं ने बड़े अद्वितीय ढंग के साथ किया। । इस अवसर पर छत्राओं द्वारा लोक गीत, बोलियां, नृत्य, गिद्दा, भंगड़ा और मॉडलिंग प्रस्तुत करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पुराने पंजाब की झलक दिखाने के लिए छात्रों द्वारा फुलकारियाँ, छज्ज, चाटियां, मधानियां आदि सजाई गई थी। कार्यक्रम के पश्चात् छात्राओं, एवं स्टाफ मेंबर्स को विभिन्न प्रकार के ख़िताब दिए गए। जिसमें मिस तीज, सोहनी मुटियार, मिस पंजाबन आदि शामिल थे। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को बधाई देते हुए इस दिन के महत्व बताया और कहा कि तीज लड़कियों का त्यौहार है हमे इस त्यौहार को बढ़ चढ़ कर मनना चाहिए, ताकि हमारी अमीर संस्कृति कायम रह सके।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *