एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने अपनी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। महाविद्यालय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 28 स्थान प्राप्त किए। महाविद्यालय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पाँच प्रथम, चौदह द्वितीय और नौ तृतीय स्थान हासिल किए। एचएमवी ने अंग्रेज़ी वाद-विवाद, क्विज़, समूह शबद, कविश्री और पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेज़ी एलोक्यूशन, काव्य गोष्ठी, हिंदी/पंजाबी एलोक्यूशन, पंजाबी/हिंदी वाद-विवाद, समूह गीत, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न ग्रुप, शास्त्रीय गायन, माइम, कार्टूनिंग, कोलाज, पक्खी, चिक्कू और नुक्कड़ नाटक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त फोक ऑर्केस्ट्रा, गीत/गज़़ल, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, शास्त्रीय वाद्य संगीत (नॉन-पर्कशन), एकांकी, शास्त्रीय नृत्य, पेंटिंग, टोकरी और मेहंदी में तृतीय स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है और एचएमवी के समग्र शैक्षणिक वातावरण को दर्शाती है, जहाँ छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने, बौद्धिक क्षमताओं का विकास करने तथा कक्षा की सीमाओं से आगे बढक़र उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने यूथ वेलफेयर विभाग के निरंतर प्रयासों की भी सराहना की, जो छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मार्गदर्शन और मंच प्रदान करता है। डॉ. एकता खोसला ने डीन यूथ वेलफेयर डॉ. आशमीन कौर, को-डीन डॉ. ज्योति गोगिया, सीनियर फैकल्टी सदस्य डॉ. ममता, विभिन्न प्रतियोगिताओं के इंचार्ज तथा यूथ वेलफेयर विभाग के सभी सदस्यों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके अथक प्रयासों की सराहना की।

About newsadmin

Check Also

डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि को मिली नई उड़ान

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी, जालंधर के नॉलेज रिसोर्स सेंटर की ओर से “एक्सप्लोर. इवॉल्व. …