जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने हाल ही में GNDU, अमृतसर में 30 अक्टूबर, 2026 से 1 नवंबर, 2026 तक हुए C-ज़ोन यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए B-डिवीजन में सैकेंड रनर-अप की ट्राफी हासिल की।
कॉलेज ने फुलकारी, कॉस्ट्यूम परेड, क्विज़, रंगोली, भाषण, पोएटिकल सिंपोजियम, डिबेट, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कार्टूनिंग, कोलाज मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, मुहावरेदार वार्तालाप, पक्खी, छिक्कू, पीड़ी, मेहंदी जैसे इवेंट्स में हिस्सा लिया। कॉलेज के स्टूडेंट्स ने इन सभी इवेंट्स में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। कॉलेज को विभिन्न आइटमों में पहला स्थान प्राप्त हुआ–
फुलकारी में :मीनू ,
भाषण में: नेहा, मुहावरेदार भाषण में: गगनदीप,रमनदीप, कनु , क्ले मॉडलिंग में: रिधिमा, ऑन द स्पॉट लैंडस्केप में: नंदिनी, पोस्टर मेकिंग में: नंदिनी, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में: सिमरप्रीत, छिक्कू में, शिवानी, पक्खी में: सिमरनजीत;
दूसरी जगह:
पीढी में खुशप्रीत, कार्टूनिंग में: समरीन; और मेहंदी में: मुस्कान, रंगोली में: खुशी, कोलाज मेकिंग में: दमनप्रीत। कॉलेज की गवर्निंग काउंसिल की प्रेसिडेंट सरदारनी बलबीर कौर जी ने यूथ फेस्टिवल में कॉलेज को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रिंसिपल मैडम डॉ. सरबजीत कौर राय को बधाई दी। उन्होंने कॉलेज के यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट की डीन डॉ. रूपाली राजदान और विजेताओं को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए भी बधाई दी। प्रिंसिपल मैडम डॉ. सरबजीत कौर राय ने कॉलेज के यूथ वेल्फेयर डिपार्टमेंट की डीन डॉ. रूपाली राजदान की लगन और कड़ी मेहनत की सराहना की और सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और आइटमों के प्रभारी शिक्षक: डॉ. अंशु, मैडम हरमोहिनी, मैडम जसलीन जोहल, डॉ. सरबजीत कौर, मैडम मनजीत कौर, आत्मा सिंह, मैडम हरप्रीत कौर, मैडम राजवंत कौर, मैडम ज्योति शारदा, मैडम मंदीप कौर, सुखबीर कौर, नेहा, आरुषि, मैडम प्रभजोत कौर, तृष्णा, सिमरदीप कौर, मैडम कोमल और अंजलि को बधाई दी।
Jiwanjot Savera