​एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की छात्राओं कवलनूर एवं तिया लूथरा ने हासिल किया यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मेहनत एवं लग्न से अपनी प्रतिभा का शंखनाद करके कॉलेज को गौरवान्वित करते ही रहते हैं। इसी श्रृंखला में कॉलेज के एम वाक ई-कामर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग द्वितीय समैस्टर की दो छात्राओं कवलनूर एवं तिया लूथरा ने गुरु नानक यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में 9.17 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने दोनों छात्राओं की इस श्रेष्ठ उपलब्धि पर उनको बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह आने वाली परीक्षाओं में भी इस स्थान को बरकरार रखें और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ ढींगरा ने विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन करने के लिए पीजी डिपाटर्मेंट आफ कंप्यूटर साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ रुपाली सूद एवं डॉ मुनीष गुप्ता के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

About newsadmin

Check Also

सीटीआईएचएस में ड्राई नीडलिंग और कपिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ. चिराग वर्मा ने विद्यार्थियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी …