एचएमवी की एनसीसी कैडेट नितिका ने 100वें वर्ष में रचा इतिहास, सफलतापूर्वक लगाए तीन पैरा जंप

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट नितिका ने कॉलेज के 100वें वर्ष में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। उन्होंने 1 से 24 सितंबर, 2026 तक एयर फोर्स स्टेशन, आगरा में आयोजित ‘पैरा बेसिक कोर्स’ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रशिक्षण के दौरान नितिका ने भारतीय वायु सेना के एएन -32 विमान से सफलतापूर्वक तीन पैरा जंप लगाए और सुरक्षित लैंडिंग की। इस शानदार उपलब्धि के लिए नितिका को नई दिल्ली स्थित डीजीएनसीसी की ओर से पैरा विंग्स और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम, वीएसएम,एसएम द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। अपनी उपलब्धि के बाद कैडेट नितिका ने एनसीसी कैडेट्स के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह उनके जीवन को बदल देने वाला अनुभव था। इस प्रशिक्षण के दौरान वे पहले से अधिक साहसी, आत्मविश्वासी तथा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनीं। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कैडिट नीतिका को उनकी इस असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी और उनके साहस, दृढ़ संकल्प और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पूरे एच.एम.वी. परिवार के लिए गर्व का क्षण है जो दूसरी छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एनसीसी आर्मी विंग की एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महिंदरू ने डीएवीसीएमसी, नई दिल्ली, प्राचार्या डॉ. एकता खोसला, 2 पंजाब (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी, जालंधर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर. एस. लेहल, कैडेट नितिका, उनके माता-पिता तथा एचएमवी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया।

About newsadmin

Check Also

आई.के.जी पी.टी.यू के 300 युवाओं को सैमसंग इनोवेशन कैंपस प्रोग्राम के तहत मिलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण

विश्वविद्यालय ने फोकल स्किल डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता, जालंधर एवं मोहाली कैंपस …