‘सेम ट्रेडिशन्स, स्ट्रॉन्गर टुगेदर’ थीम के तहत गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी पब्लिक स्कूल ने ‘रास एंड रिदम डांडिया नाइट 2.0’ का आयोजन ‘सेम ट्रेडिशन्स, स्ट्रॉन्गर टुगेदर’ थीम के तहत किया। कार्यक्रम में गरबा, डांडिया, संगीत, खेलों और पारंपरिक परिधानों ने उत्सव का माहौल बनाया। इस आयोजन में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में राजन स्याल की संगीत प्रस्तुतियों और 94.3 माय एफएम की आरजे दीपल की मनोरंजक प्रस्तुति ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर मिसेज सीरत कौर चावला, ब्रांड एंबेसडर (मिसेज इंडिया एशिया 2025), मिसेज स्टाइल आइकन 2024 और मिसेज जालंधर क्वीन 2024, विशेष रूप से उपस्थित रहीं।



समारोह में सीटी ग्रुप के चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह चन्नी, को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर तनिका सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, को-वाइस चेयरपर्सन एडवोकेट मनजिंदर कौर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन टंडन और नॉर्थ कैंपस के कैंपस डायरेक्टर डॉ. अनुराग शर्मा उपस्थित रहे। स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा बसनेਟ और किंडरगार्टन कोऑर्डिनेटर सुमन भल्ला भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बेस्ट ट्रेडिशनल अटायर (पुरुष एवं महिला), बेस्ट एथनिक कपल, बेस्ट हेयरस्टाइल, डांडिया दिवा, रंगीलो स्टाइल अवॉर्ड, बेस्ट बैंगल्स और बेस्ट डांडिया स्टिक्स जैसे विशेष खिताबों के माध्यम से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।



फूड स्टॉल, खेलों और आकर्षक पुरस्कारों ने आयोजन को और मनोरंजक बनाया। प्रिंसिपल मनीषा बसनेत ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं को सहेजने के साथ परिवारों और समुदाय को जोड़ते हैं तथा नई पीढ़ी में अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम ने सांस्कृतिक विरासत, सामुदायिक सहभागिता और आपसी एकता को बढ़ावा देने के सीटी पब्लिक स्कूल के प्रयासों को दर्शाया।
Jiwanjot Savera