जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर की छात्रा धन्वी शारदा ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा आयोजित बी.कॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षा में विश्वविद्यालय मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने डीएवी कॉलेज जालंधर को गौरवान्वित करने के लिए धन्वी को बधाई देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने धन्वी के प्रयासों की सराहना की और उनके भविष्य में सफलता प्राप्ति हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने वाणिज्य विभाग के संकाय सदस्यों के समर्पण की भी सराहना की। विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कपूर एवं उप प्राचार्य डॉ. एस.के. तुली ने भी धान्वी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रो कपूर ने वाणिज्य विभाग की इस उपलब्धि का श्रेय पूरे विभाग को दिया।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera