मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर की स्टाफ बैडमिंटन टीम ने मचाई धूम

जालंधर (अरोड़ा) :- इंटर पॉलिटेक्निक पी.टी.आई.एस. टूर्नामेंट में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर की स्टाफ बैडमिंटन टीम ने लगातार पाँचवीं बार स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। यह राज्य स्तरीय टूर्नामेंट 8 से 9 अक्टूबर 2026 तक जी.पी.सी., अमृतसर में आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब भर के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों की स्टाफ टीमों ने भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. जग़रूप सिंह के मार्गदर्शन में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पाँचवीं बार स्वर्ण पदक हासिल किया। स्टाफ बैडमिंटन टीम में अंकुश शर्मा, साहिल, रोहित, गगनदीप और अभिषेक शामिल थे, जबकि टीम की कप्तानी अंकुश शर्मा ने की।

टीम ने अपनी मेहनत, एकजुटता और खेल के प्रति जुनून से यह शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रिंसिपल डॉ. जग़रूप सिंह ने टीम के कप्तान और सभी खिलाड़ियों को इस विशेष उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने स्टाफ पर गर्व है, विशेषकर टीम के कप्तान अंकुश शर्मा पर, जिन्हें लगातार पाँचवीं बार ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से सम्मानित किया गया है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने खेल प्रधान विक्रमजीत सिंह संघोत्रा और डिप्टी खेल प्रधान गगनदीप के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की। उन्होंने घोषणा की कि स्टाफ बैडमिंटन टीम को अगले वर्ष कॉलेज के वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

About newsadmin

Check Also

बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन में ‘शुभ आगमन… फ्रेशर्स फिएस्टा 2026’ का आयोजन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर द्वारा नए …