एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर-II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर की बी.बी.ए. (सेमेस्टर-II) की छात्राओं ने मई 2026 की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में विभिन्न स्थान प्राप्त करके संस्थान का नाम रोशन किया है। भवलीन कौर ने 8.53 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान, परमिंदर कौर ने 8.24 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान और चाहत शर्मा ने 8.0 सीजीपीए के साथ सातवां स्थान हासिल किया। वंशिका, सलोनी शेनमार और परनीत कौर ने भी क्रमश: 7.98 सीजीपीए और 7.84 सीजीपीए के साथ मेरिट स्थान प्राप्त किए। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष मीनू कोहली, फैकल्टी सदस्यों और छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर मीनू कुंद्रा भी मौजूद थीं।

About newsadmin

Check Also

बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन में ‘शुभ आगमन… फ्रेशर्स फिएस्टा 2026’ का आयोजन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर द्वारा नए …