मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज फगवाड़ा द्वारा धार्मिक यात्रा का आयोजन

फगवाड़ा/अरोड़ा – मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज, फगवाड़ा की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने मां बगलामुखी मंदिर तथा प्रसिद्ध कालीनाथ कालेश्वर मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ दर्शन किए।

यात्रा के आरंभ में विद्यार्थियों ने मां बगलामुखी मंदिर में माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कालीनाथ कालेश्वर मंदिर में नतमस्तक होकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया तथा देश की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस यात्रा ने विद्यार्थियों को अपनी आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत रंधावा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को धार्मिक स्थलों के महत्व को समझने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को करीब से जानने का अवसर मिलता है।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने आपसी सौहार्द, प्रेम और उत्साह के साथ समय बिताया। यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए श्रद्धा, सांस्कृतिक ज्ञान और अविस्मरणीय यादों से भरपूर रही।

About admin

Check Also

बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन ने राज्य स्तरीय यूथ रेड क्रॉस शिविर में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती

अमृतसर/अरोड़ा – बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर ने महाविद्यालय परिसर में पंजाब राज्य रेड …