एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी सेमेस्टर-II की छात्रा कु. निष्ठा गर्ग ने 8.71 सीजीपीए प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों को प्रदर्शित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला एवं डीन अकादमिक्स डॉ. सीमा मरवाहा ने निष्ठा गर्ग को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना की। इस अवसर पर बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार तथा विभाग के प्राध्यापक सुमित शर्मा एवं रवि कुमार ने भी निष्ठा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About newsadmin

Check Also

शाहपुर की शानदार जीत, नॉर्थ ज़ोन यूथ फेस्टिवल की ट्रॉफी सीटीआईईएमटी के नाम

16 स्वर्ण सहित 23 पदक जीतकर रचा इतिहास, खालसा कॉलेज रहा उपविजेता जालंधर (अरोड़ा) :- …