जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह की अध्यक्षता एवं डॉ. संजय बंसल, विभागाध्यक्ष, के कुशल मार्गदर्शन में ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ. संजय बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का विषय “Empowering Pharmacists for a Healthier Future” है, जिसका अर्थ है “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना”। इस वर्ष का मुख्य फोकस एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के विरुद्ध जागरूकता एवं दवाइयों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग पर है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मरीजों की सुरक्षा, स्वास्थ्य में सुधार तथा दवाइयों, विशेष रूप से एंटीबायोटिक्स के समझदारी एवं जिम्मेदारी से उपयोग के प्रति जागरूकता पैदा करना है। साथ ही, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना भी इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर डॉ. संजय बंसल, मीना बंसल, संदीप कुमार, पंकज गुप्ता, सविता कुमारी, अभिषेक, मलकीत तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Jiwanjot Savera