भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने सेवा के किए सार्थक प्रोजेक्ट्स

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने सेवा के प्रकल्पों की झड़ी लगाते हुए शाखा अध्यक्ष अशोक चड्डा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया।आज हमारे स्टेट कन्वीनर एन के महेंद्रू के जन्म दिन पर श्री पंचवटी मन्दिर धर्मशाला गौशाला बस्ती गुजां में गौ सेवा का आयोजन करते हुए गायों को अपने हाथों से हरा चारा, सब्जियां, फल, मिठाई,गुड़ तथा आटे के पेड़े आदि भेंट किए तथा गौ माता का आशीर्वाद लिया। एन के महेंद्रू ने कहा कि वह काफी वर्षों से अपना जन्म दिन गाय सेवा कर मनाते आ रहे हैं। गायों की सेवा करते हुए हममें नव ऊर्जा का संचार होता है तथा मन एवं मस्तिष्क सुख शान्ति का अनुभव करता है शरीर स्वस्थ रहता है अच्छे विचारों का आगमन होता है यह इस लिए होता है क्योंकि गाय की सेवा वास्तव में प्रकृति में व्याप्त ढ़ाई करोड़ देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जी डी कुंद्रा गोल्डन सदस्य ने गौ माता की सेवा करना के बारे में तथा गायों के गोबर, मूत्र से क्या क्या फ़ायदे हैं उनकी विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जी डी कुंद्रा, बाल कि्शन मैनी, अशोक चड्डा, कुलविंद्र फुल, राणा नैयर, शमा महेंद्रू, सुनील सचदेवा, हर्षवर्धन शर्मा, मनकोटिया जी तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *