जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों के लिए हिंदी कहानी प्रतियोगिता (हिंदी कहानी वाचन प्रतियोगिता) का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उनमें हिंदी भाषा के प्रति रुचि जागृत करना था।प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने अपनी कल्पना के पंख फैलाते हुए एक से बढ़कर एक कहानियों की शानदार प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों को स्वयं के शब्दों और मौलिक शैली में कहानियों को बुनने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनकी सोचने और अभिव्यक्ति की क्षमता निखरकर सामने आई। सभी प्रतिभागियों ने नैतिक मूल्यों से संबंधित कहानियां का सुंदर ढंग से वाचन किया।प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, हाव-भाव और बेहतरीन आवाज़ के उतार-चढ़ाव (Voice Modulation) के साथ कहानियों को सुनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने छात्रों के इस प्रयास और प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसी साहित्यिक प्रतियोगिताओं के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई, जिससे बच्चों के समग्र विकास को नई दिशा मिल सके।
Jiwanjot Savera