- Honorary Secretary): अमित कुकरेजा
- संयुक्त सचिव (Joint Secretary): हरप्रीत सिंह गोल्डी
- कोषाध्यक्ष (Treasurer): सौरभ खुल्लर
जालंधर। जालंधर जिमखाना क्लब के चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी निर्वाचित उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची के अनुसार विभिन्न पदों पर निम्न उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
निर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य
- जूनियर वाइस प्रेसिडेंट: धीरज सेठ
- मानद सचिव (Honorary Secretary): अमित कुकरेजा
- संयुक्त सचिव (Joint Secretary): हरप्रीत सिंह गोल्डी
- कोषाध्यक्ष (Treasurer): सौरभ खुल्लर
कार्यकारिणी सदस्य
- प्रो. विपन झांझी
- शालिनी कालरा
- नितिन बहल
- जुबिन शांगरी
- शलीन जोशी
- मोहिंदर सिंह
- अतुल तलवार
- विन्नी शर्मा धवन
- एम.बी. बाली
- राजीव बंसल (सी.ए.)
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। क्लब सदस्यों ने अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवारों की जीत पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम जालंधर जिमखाना क्लब के विकास, सदस्यों की सुविधाओं तथा क्लब की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करेगी।
जारी परिणामों के अनुसार प्रो. विपन झांझी ने 1306 वोट प्राप्त कर सर्वाधिक मत हासिल किए, जबकि शालिनी कालरा 1139 और नितिन बहल 1082 मतों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा जुबिन शांगरी को 1068, शलीन जोशी को 1029 तथा मोहिंदर सिंह को 1024 वोट प्राप्त हुए।
जालंधर जिमखाना क्लब की नई टीम को सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने जीत की बधाई देते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Jiwanjot Savera