बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन की छात्रा ने बीबीए में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर ने अपनी गौरवशाली शैक्षणिक उपलब्धियों की श्रृंखला में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए बीबीए सेमेस्टर-VI की छात्रा वेदिता कपूर ने 7.98 सीजीपीए के शानदार प्रदर्शन के साथ विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने इस शानदार उपलब्धि पर छात्रा को सम्मानित करते हुए उसकी मेहनत, समर्पण एवं दृढ़ता की सराहना की। उन्होंने संस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए पी.जी. वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के शिक्षकों के ईमानदार प्रयासों की भी प्रशंसा की।

Check Also

पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में नए टैलेंट और जोश से भरे चेहरों के साथ दो दिन का ‘टैलेंट हंट’ आयोजित

जालंधर (तरुण) :- अपनी छात्राओं की क्षमताओं को निखारने के मकसद से, कॉलेज के यूथ …