जिमखाना क्लब चुनाव: छह वर्षों से सेवाएं दे रहे नितिन बहल ने एग्जीक्यूटिव पद के लिए भरा नामांकन

जालंधर/अरोड़ा – जिमखाना क्लब के आगामी चुनावों को लेकर क्लब सदस्यों में उत्साह का माहौल है। क्लब के एग्जीक्यूटिव सदस्य के रूप में पिछले छह वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे नितिन बहल ने इस वर्ष भी एग्जीक्यूटिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।


क्लब की गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाले नितिन बहल ने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान उन्हें क्लब सदस्यों का जो विश्वास, सहयोग और स्नेह मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने एक बार फिर एग्जीक्यूटिव पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।


नितिन बहल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि क्लब की परंपराओं को कायम रखते हुए उसे आधुनिक सुविधाओं और नई सोच के साथ आगे लेकर जाना है। उनका विजन है कि क्लब में सदस्यों के लिए बेहतर सुविधाओं का विस्तार किया जाए, खेल एवं फिटनेस गतिविधियों को और प्रोत्साहित किया जाए तथा युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई गतिविधियां शुरू की जाएं।

उन्होंने अपने विजन के बारे में बताते हुए कहा कि क्लब में बेहतर कम्युनिकेशन सिस्टम, सदस्यों के सुझावों के लिए प्रभावी प्लेटफॉर्म, नियमित स्पोर्ट्स एवं फिटनेस गतिविधियां, फैमिली एवं सोशल इवेंट्स तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही क्लब के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में सदस्यों की भागीदारी और सुझावों को प्राथमिकता देना उनकी प्रमुख सोच रहेगी।

नितिन बहल ने कहा कि वह क्लब को ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं जहां हर सदस्य को अपनापन महसूस हो और क्लब की हर गतिविधि में पारदर्शिता, भाईचारा और सकारात्मक सोच नजर आए। उन्होंने कहा कि “छह वर्षों का अनुभव और आने वाले वर्षों के लिए नई सोच” उनके इस चुनाव का आधार है।

उन्होंने सभी क्लब सदस्यों से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें एक बार फिर सेवा का अवसर मिलता है तो वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ क्लब के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

Check Also

जिमखाना क्लब चुनाव में हरप्रीत सिंह (गोल्डी) की मजबूत दावेदारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए अचीवर ग्रुप्स का भरोसा

जालंधर/अरोड़ा: – जिमखाना क्लब के आगामी चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ती जा रही …