जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में किया गया। समारोह की शुरुआत में विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी एवं प्रबंधन समिति के मैनेजर प्रोफेसर रजनीश खन्ना एवं सदस्य दीपक जौड़ा जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके तुरंत बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासित और आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। विद्यार्थियों के एक समूह ने देश-गीत गाकर गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।विद्यालय की दो छात्राओं ने क्रमश: अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें देश के स्वतंत्रता संग्राम, शहीदों के बलिदान और राष्ट्रीय कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया।इसके पश्चात प्री.प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे -मुन्हें बच्चों ने विद्यालय के चारों हाउस टीमों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक एवं जोशीले नृत्य प्रस्तुत किए।



प्री. प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे -मुन्हें बच्चों ने मधुर देशभक्ति गीत गाकर पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों का मूल्यांकन (Judgement) किया गया, जिसमें बच्चों की ऊर्जा और लयबद्धता ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। इसके लिए एक विशेष निर्णायक मंडल को आमंत्रित किया गया।खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मैनेजर प्रोफेसर रजनीश खन्ना जी तथा दीपक जोड़ा जी ने बच्चों को अनुशासन, देशभक्ति और कड़ी मेहनत का संकल्प दिलाते हुए देश को एक सूत्र में बांधकर रखने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन मुख्य समन्वयक गीता द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
Jiwanjot Savera