Breaking News

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की खो-खो खिलाडिय़ों ने ज़ोनल टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की प्रतिभाशाली खो-खो खिलाडिय़ों ने ज़ोनल खो-खो टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम की इस शानदार उपलब्धि से संस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शारीरिक शिक्षा (विभाग, टीम इंचार्ज कुमारी प्रगति तथा कोच की छात्राओं के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के लिए सराहना की। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर खेल फैकल्टी की सदस्य श्रीमती रमनदीप और कुमारी गुरमिंदर भी उपस्थित थीं।

About admin

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के 17वें इंटर स्कूल TECH FEST में पंजाब के विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस …