भारत विकास परिषद्, मुख्य शाखा ने मनाया हरियाली तीज एवं भजन संध्या समारोह- भक्ति, संस्कृति और नारी शक्ति के रंग में रंगा समारोह

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद्, मुख्य शाखा जालंधर द्वारा भारत विकास भवन में हरियाली तीज एवं भजन संध्या समारोह का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों, धार्मिक आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में परिषद् के सदस्यों एवं परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सुंदर परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा के गोल्डन मेंबर हर्ष वर्धन शर्मा एवं राज सभरवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर और भारतमाता एवम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया। शाखा अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग ने समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह की शुरुआत भजन संध्या से हुई। राधा-कृष्ण मंदिर से आई संकीर्तन मंडली की प्रधान मंजू एवं गीता के नेतृत्व में मंडली ने भगवान शिव एवं श्रीकृष्ण के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। “सत्यम् शिवम् सुंदरम् ” तथा “फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी” जैसे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजनों की मधुर धुनों पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए।

इस अवसर पर परिषद् के प्रांतीय संरक्षक रमेश विज ने सभी सदस्यों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय त्योहार तीज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को जीवंत रखने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से परिषद् की नारी शक्ति को समर्पित है, जिनकी सक्रिय सहभागिता से ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम और भी जीवंत एवं यादगार बनते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। भजन संध्या के पश्चात महिलाओं ने तीज उत्सव को पारंपरिक एवं सांस्कृतिक अंदाज में मनाया। महिलाओं ने तीज के पारंपरिक परिधानों, गीत-संगीत और उत्साह के साथ कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। पूरे समारोह में भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा सचिव कंचन शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव गंभीर एवं पर्यावरण प्रमुख अनिल शर्मा ने विशेष भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में नीरजा खन्ना, एकता अरोड़ा, ऊषा चौधरी, हरप्रीत कौर, रिया, बिंदु, ऊषा कालिया, अनिता जैरथ, पुष्पा सिंह, मिसेज ए.के. शर्मा एवं मिसेज अजय गोस्वामी सहित अन्य सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ सदस्य राज कुमार चौधरी, अशोक शर्मा, अजय गोस्वामी, मनोहर लाल, डी.के. छाबड़ा, अशोक बजाज, रजिंदर चोपड़ा, राकेश गुप्ता, राजीव जैरथ, अमरिंदर सिंह सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। हरियाली तीज समारोह के आयोजन से संबंधित संपूर्ण खर्च का वहन शाखा के वरिष्ठ सदस्य राज सभरवाल जी द्वारा किया गया, जिसके लिए शाखा की ओर से उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया तथा एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। समारोह ने जहां सभी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ा, वहीं आपसी प्रेम, भाईचारे एवं पारिवारिक सौहार्द का भी सुंदर संदेश दिया।

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में निकलेगी माई हीरा गेट मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा …