जालंधर (अरोड़ा) :- यह क्लब हर महा में दो-तीन बार यहां लंगर का आयोजन करती है। आज का खाने का आयोजन जज परिवार की तरफ से अपने बुजुर्ग सरदार महेंद्र सिंह अहलूवालिया जी (समाज सेवक) की पुण्य तिथि पर उनकी याद में किया गया। इस प्रोजेक्ट में मुख्य तौर पर मल्टीप्ल कौंसिल अध्यक्ष ऐली संदीप कुमार, प्रधान राम लुभाया, जोन अध्यक्ष अमरीक सिंह, करण कुमार, मनी कुमार, जी एस बंगा, सचिव अशोक कुमार, ओम प्रकाश, रघुवीर लाल, विशाल मेहता Y S सिंगल, कुलविंदर कौर जज, राजिंदर कौर तथा डॉ. गुरविंदर सिंह जज आदि ने शिरकत की। इस तरह के प्रोजेक्ट हमेशा ही समाज को एक नई दिशा देते हैं। जहां अपने बुजुर्गों को याद कर उनकी याद को मनाया जाता है।
Jiwanjot Savera