स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति के रंग में रंगेगा जालंधर : अशोक सरीन हिक्की
जालंधर (अरोड़ा) :- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी द्वारा 12 अगस्त को जिले के सभी 14 मंडलों में एक ही समय पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि पार्टी द्वारा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में “हर घर तिरंगा” अभियान को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला है और भाजपा कार्यकर्ता इसी भावना को लेकर प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं के सफल आयोजन के लिए मंडल अध्यक्षों के साथ वरिष्ठ नेताओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा मंडल प्रभारियों को समन्वय और व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इन यात्राओं में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे।
नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र
मक़सूदा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मल्होत्रा के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी करेंगे तथा मंडल प्रभारी सनी शर्मा रहेंगे। बाबा सोढ़ल इलाके के मंडल अध्यक्ष कुलवंत शर्मा के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष रवि महेंदरू करेंगे तथा मंडल प्रभारी हैप्पी दीवान रहेंगे। किशनपुरा क्षेत्र मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विक्की के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी करेंगे तथा मंडल प्रभारी हनी कंबोज रहेंगे। माई हीरा गेट इलाके के मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा करेंगे तथा मंडल प्रभारी अमित भाटिया रहेंगे।
केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र
रामा मंडी इलाके के मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर करेंगे तथा मंडल प्रभारी गोल्डी भाटिया रहेंगे। गुरु नानक पुरा इलाके में मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया करेंगे तथा मंडल प्रभारी श्याम शर्मा रहेंगे। सेंट्रल टाऊन इलाके मे मंडल अध्यक्ष परदीप कपानिया के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा पंजाब के प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी करेंगे तथा मंडल प्रभारी अश्विनी भंडारी रहेंगे। बस्ती अड्डा इलाके में मंडल अध्यक्ष शितिज ढल्ल के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष नवल कंबोज करेंगे तथा मंडल प्रभारी दविंदर कालिया रहेंगे।
वेस्ट विधानसभा क्षेत्र
बस्ती गुजा इलाके में मंडल अध्यक्ष ऋषि बहल के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कैंट बोर्ड के सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला करेंगे तथा मंडल प्रभारी हिमांशु शर्मा रहेंगे। बस्ती दानिशमंदा इलाके के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुनीश बल के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल करेंगे तथा मंडल प्रभारी कुनाल शर्मा रहेंगे। घास मंडी इलाके मे मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मंजीत सिंह टीटू करेंगे तथा मंडल प्रभारी बृजेश शर्मा रहेंगे। मॉडल हाउस इलाके के मंडल अध्यक्ष सोनू चौहान के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक अविनाश चंदर करेंगे तथा मंडल प्रभारी योगेश मल्होत्रा रहेंगे। बस्ती बावा खेल इलाके के मंडल अध्यक्ष परदीप खल्लर के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पार्षद चंदेरजीत कौर संधा करेंगी तथा मंडल प्रभारी दविंदर लुबाना (डिंपी) रहेंगे। भार्गव नगर इलाके के मंडल अध्यक्ष गोल्डी भगत के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जालंधर के पूर्व लोकसभा सांसद सुशील रिंकू करेंगे तथा मंडल प्रभारी दर्शन लाल भगत रहेंगे। अशोक सरीन हिक्की ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्राओं में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सम्मान का परिचय दें तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।
Jiwanjot Savera