एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड में धूमधाम से मनाया गया तीयां दा मेला

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं डॉ. नेहा बर्लिया जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड, मॉडल टाउन, जालंधर में तीज़ के उपलक्ष्य पर तीयां दा मेला बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी रंगारंग एवं यादगार बन गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उनकी माताओं ने पारंपरिक गिद्धा, भांगड़ा, बोलियाँ तथा पंजाबी थीम पर आधारित आकर्षक रैंप वॉक प्रस्तुत कर पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।

रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सुषमा पॉल बर्लिया जी सदैव विद्यालयों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से बच्चों को जोड़ने के लिए प्रेरित करती रही हैं, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित होकर उस पर गर्व कर सके। इस अवसर पर एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल जी ने सभी का स्वागत करते हुए माताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड की इंचार्ज सुश्री निधि घई तथा विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ भी इस अवसर पर उपस्थित रहा।

Check Also

‘दिशा’ के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग एवं कॉमिक्स (AVGC) पर करियर मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित

जालंधर (मक्कड़) :- ‘बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं प्रबंधित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव …