एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीए पांचवें समैस्टर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए श्रेष्ठ स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीए पांचवें समैस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किए। कृतज्ञा ने 9 सीजीपीए के साथ प्रथम, पीयूष,भूमिका,अनुरीत, वंशिका एवं नंदिनी ने 8 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वो इसी तरह भविष्य में भी सख्त मेहनत करके अपने सपनों को साकार करें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें साइकोलॉजी विभाग की प्राध्यापिका मैडम निहारिका एवं मैडम हरप्रीत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह भविष्य में भी विद्यार्थियों को दिशा निर्देश देते रहे।

About newsadmin

Check Also

वित्तीय साक्षरता एवं समझदारीपूर्ण निवेश : सुरक्षित भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

जालंधर/अरोड़ा – एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया के दूरदर्शी नेतृत्व तथा डॉ. …