दर्शन अकादमी, जालंधर में अंतर्सदन कव्वाली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को बढ़ावा देने और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं संगीत से जोड़ने के उद्देश्य से अंतर्सदन कव्वाली प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों—रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस और येलो हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक सूफियाना और मधुर कव्वालियाँ प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों के सुरीले तानों, लयबद्ध तालियों और आध्यात्मिक सूफियाना अंदाज़ ने पूरे माहौल को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए विशेष निर्णायक मंडल को आमंत्रित किया गया था।

कड़ा मुकाबला देखने के बाद, निर्णायकों ने सुर, ताल, प्रस्तुतिकरण और कव्वाली के भावों के आधार पर परिणाम घोषित किए। जिसमें प्रथम स्थान पर ब्लू हाउस, द्वितीय स्थान पर येलो हाउस तथा रेड हाउस तृतीय स्थान पर रहा। ग्रीन हाउस को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता हाउस के विद्यार्थियों को प्रमाण -पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के आदरणीय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संगीत न केवल मन को शांति प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास करता है। उन्होंने बच्चों को आगे भी इसी प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और सभी विजेताओं को सम्मानित करने के साथ हुआ।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा- एन इनीशिएटिव के तत्वावधान में “हार्ट् माइंड एंड मशीन” पर शिक्षा सम्मेलन का किया आयोजन

सम्मेलन में 100 से अधिक सीबीएसई स्कूल प्रिंसिपल हुए शामिल जालंधर (मक्कड़) :- बौरी मेमोरियल …