दर्शन अकादमी में नन्हे-मुन्नों ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया मानसून डे

जालंधर (कुलविंदर) :- भीषण गर्मी से राहत दिलाने और विद्यार्थियों को तरोताज़ा व सहज महसूस कराने के उद्देश्य से दर्शन अकादमी, जालंधर में प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों के लिए विशेष मानसून डे (Monsoon Day) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगी ड्रेसेस और सुंदर-रंगीन छत्रियाँ (Umbrellas) लेकर स्कूल पहुँचे।

रिमझिम और सुहावने मौसम के बीच बच्चों ने मनमोहक गीतों पर जमकर नृत्य किया और मौसम का भरपूर आनंद उठाया। उत्सव के माहौल को और खास बनाने के लिए बच्चे अपने घरों से स्वादिष्ट व्यंजन भी लेकर आए थे, जिसे उन्होंने अपने सहपाठियों के साथ शेयर करके इस खुशनुमा वातावरण में खुशी-खुशी खाया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने बच्चों के उत्साह की सराहना की। इस मानसून डे गतिविधि में बच्चों ने नई ऊर्जा महसूस की और पूरे दिन का भरपूर आनंद उठाया।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने राष्ट्रीय ध्वज दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में राष्ट्रीय ध्वज …