अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जालंधर, 11 जुलाई 2026 (अरोड़ा) – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण द्वारा गुलाब देवी हॉस्पिटल रोड, जालंधर पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए गए।

प्रधान विनोद कौल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल भी करे।

इस अवसर पर ऐली विनोद कौल, अशोक बजाज, केवल शर्मा, राजेश वर्मा, दविंदर शर्मा, संजीव गंभीर तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राजेश वर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।

Check Also

पीर बाबा नूर शाह जी एवं पीर बाबा मस्त जी की दरगाह पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने टेका मत्था, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

जालंधर (अरोड़ा) :- पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज पीर बाबा नूर शाह जी …