एचएमवी की छात्राओं ने सीए इंटर परीक्षा (मई 2026) में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की छात्राओं ने मई 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। बी.कॉम. की छात्रा गुरसिमर कौर ने सीए इंटर ग्रुप-I तथा विधि उप्पल ने सीए इंटर ग्रुप-ढ्ढ उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं तथा स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अपने व्यावसायिक जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य इंद्रजीत तलवाड़, स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्षा मीनू कोहली तथा सविता महेंद्रू भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About newsadmin

Check Also

शुभ-आगमन 2026 : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग की ‘कौटिल्य सोसाइटी ऑफ इकोनॉमिक्स’ …