शिव शंकर भोलेनाथ के जयकारों के साथ ‘शिवोहम सेवा मंडल’ की ओर से अमरनाथ यात्रा के लिए राशन सामग्री का ट्रक रवाना

जालंधर (अरोड़ा) :- शिवोहम सेवा मंडल के चेयरमैन अशोक बेदी एवं उनकी टीम द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले विशाल भंडारे के लिए आज बाबा भोले वाला मंदिर, छेहरटा से राशन सामग्री से भरा ट्रक विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत रवाना किया गया। इस अवसर पर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान आरती देवा जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई तथा ट्रक के आगे नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने शिवोहम सेवा मंडल द्वारा लगातार की जा रही सेवा की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा करना भगवान शिव की सच्ची आराधना है।

उन्होंने सभी सेवाभाव से जुड़े कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया। चेयरमैन अशोक बेदी ने बताया कि शिवोहम सेवा मंडल द्वारा 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रियों के लिए विशाल भंडारे की शुरुआत की जाएगी, जो यात्रा अवधि तक निरंतर चलेगा। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे भोजन, चाय, नाश्ता, शुद्ध पेयजल, बच्चों के लिए दूध तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं संगत से अपील की कि वे इस सेवा कार्य में अपना सहयोग दें तथा बाबा बर्फानी के आशीर्वाद के भागी बनें। इस अवसर पर डॉ. मानव सोढ़ी, अरवीन भाखना, डॉ. अश्वनी मन्नण, अमन रामपाल, दीपक रामपाल, हरीश भसीन, रमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादार उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव से अमरनाथ यात्रा की सफल एवं मंगलमय पूर्णता की प्रार्थना की।

Check Also

“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में निकाली मौन यात्रा

देश के बंटवारे के खिलाफ सैकड़ो भाजपा वर्करों ने रोष मौन यात्रा निकाली जालंधर (अरोड़ा) …