Breaking News

हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के अर्थशास्त्र (ऑनर्स) विभाग की छात्राओं का विश्वविद्यालय परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के अर्थशास्त्र (ऑनर्स) विभाग की छात्राओं ने बी.एससी. अर्थशास्त्र (ऑनर्स) सेमेस्टर-ङ्क की विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। धरा महाजन , दीवंशी शर्मा, सुहानी भाऊ, सुहानी शर्मा ने 8.00 एसजीपीए प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने भी छात्राओं तथा विभाग को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ. शालू बत्रा ने छात्राओं को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए उनके कठिन परिश्रम, लगन एवं समर्पण की सराहना की।

About newsadmin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …