जालंधर (अरोड़ा) :- दर्शन अकादमी स्कूल परिसर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और प्रशासनिक स्टाफ के सदस्य एक साथ एकत्र हुए और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक गगनदीप जी के मार्गदर्शन में हुई। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को योग और प्राणायाम के महत्व से अवगत कराया। गगनदीप सर ने न केवल विभिन्न योगासनों की उपयोगिता बताई, बल्कि स्वयं मंच से सभी को इसका प्रशिक्षण भी दिया।


गगनदीप सर की देखरेख में छात्रों और स्टाफ ने कई महत्वपूर्ण आसनों का पूरे नियम और अनुशासन के साथ अभ्यास किया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: सूर्य नमस्कार -(शरीर में ऊर्जा और एकाग्रता बढ़ाने के लिए), ताड़ासन -( शारीरिक संतुलन और बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मददगार), बटरफ्लाई आसन – (शरीर के निचले हिस्से को लचीला और मजबूत बनाने के लिए) इसके अलावा कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायामों का भी अभ्यास किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रशासन ने गगनदीप सर के प्रयासों की सराहना की और सभी से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखकर रोज़ाना अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान योग के साथ हुआ।
Jiwanjot Savera