बी.बी.के. डी.ए.वी कॉलेज फॉर वूमेन की छात्राओं ने आई सी आई सी आई बैंक में प्लेसमेंट हासिल कर बढ़ाया संस्थान का गौरव

अमृतसर (प्रदीप) :- ​बी.बी.के. डी.ए.वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर की छात्राओं ने भारत के अग्रणी बैंकिंग संस्थानों में से एक आई सी आई सी आई बैंक में प्लेसमेंट प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि कॉलेज की शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा उद्योगोन्मुखी शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कॉलेज के बी सी ए, बी बी ए, बी. कॉम. और बी ए की छात्राओं ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया और अपने उत्कृष्ट कौशल, आत्मविश्वास तथा पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया। भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई, जिसमें प्री-प्लेसमेंट टॉक, एप्टीट्यूड टेस्ट तथा विभिन्न साक्षात्कार चरण शामिल थे।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 13 छात्राओं का चयन शॉर्टलिस्टिंग के लिए किया गया, जिनमें से 7 छात्राओं ने अंतिम रूप से प्लेसमेंट प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत चयनित छात्राओं को लगभग 5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, समर्पण तथा प्लेसमेंट सेल के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने प्लेसमेंट सेल की सराहना करते हुए कहा कि वह छात्राओं के लिए सार्थक करियर अवसर उपलब्ध कराने और उद्योग-जगत से मजबूत संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डीन प्लेसमेंट्स मनोज पुरी ने भी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Check Also

डीएवी यूनिवर्सिटी की बी.फार्मा. छात्रा और एनसीसी कैडेट ने इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करते हुए, बी.फार्मा. की छात्रा एनसीसी कैडेट …