आदर्श नगर पार्क में चल रहे निशुल्क योग शिविर के दूसरे दिन आज राम कुमार खन्ना ने शुभारंभ सुंदर भजन

जालंधर (अरोड़ा) :- आदर्श नगर पार्क में चल रहे निशुल्क योग शिविर के दूसरे दिन आज राम कुमार खन्ना ने शुभारंभ सुंदर भजन -इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर होना से किया। श्री गुरु तेग बहादुर नगर की योग शिक्षिका गीता खन्ना ने आज के विषय हृदय रोग एवं रक्त संचार प्रणाली के बारे में विस्तार से चर्चा की और सभी साधकों को सूक्ष्म क्रियाएं कार्रवाई जिससे रक्त संचार संतुलित होता है और तनाव कम होता है ओम ध्वनि गायत्री मंत्र उच्चारण शुद्ध रक्त संचार करने में हृदय की सहायता करते हैं दिल के रोगों का मुख्य कारण तनाव ,गलत दिनचर्या ,खान-पान, उक्त रक्तचाप आदि है ।योग से इस रोग के उपचार के लिए यह योग आसन बहुत लाभप्रद है और इनका अभ्यास कक्षा में करवाया गया जैसे ताड़ासन वृक्ष शासन, सेतु बंध आसन, गोमुख आसन, मकरासन भुजंगासन शलभ आसन आदि।

आज के विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष राकेश बब्बर जी ने बताया कि वह खुद पिछले 20-25 वर्षों से योग से जुड़े हुए हैं और सभी साधकों को स्वस्थ रहने, योग करने, खान-पान अच्छा रखने की प्रेरणा दी जिससे कि स्वस्थ एवं समर्थ समाज की रचना हो आदर्श नगर शाखा प्रमुख अशोक मग्गू ने सभी साधकों को प्रतिदिन समय पर आने और योग से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष पवन गर्ग, अशोक शर्मा, प्रकल्प प्रमुख राज सभरवाल, गोल्डन मेंबर हर्षवर्धन शर्मा, राम अवतार विज, उपेंद्र राजदान, वरुण विज, महेश कत्याल, नीरजा खन्ना, बलदेव मल्होत्रा ने भरपूर योगदान दिया। सर्व धर्म प्रार्थना एवं शांति पाठ के बाद फल प्रसाद वितरण किया गया। मंगलवार को जोड़ों के दर्द कारण एवं योग से उपचार पर चर्चा होगी। समय सुबह 5:15 बजे से 6:15 बजे तक।

Check Also

गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए धर्म के मार्ग पर चल रही है भगवंत मान सरकार: अरविंद केजरीवाल

भगवान परशुराम जी की शिक्षाएं हमें अन्याय, असमानता और भेदभाव के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा …