जालंधर/अरोड़ा, 2 जून: पंजाब पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, जालंधर का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह चुनाव 1 जून 2026 को पुलिस लाइन जालंधर में आयोजित किया गया।
चुनाव के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई टीम का चयन किया। चुनाव परिणामों के अनुसार चरण सिंह बाठ को प्रधान, रणजीत कुमार को वरिष्ठ उप-प्रधान तथा हरपाल सिंह बेोपाराए को जनरल सेक्रेटरी चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पेंशनर्स के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
एसोसिएशन के सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा पेंशनर्स की भलाई के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
Jiwanjot Savera