एपीजे में करवाई गई अंतर सदन कविता उच्चारण प्रतियोगिता

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर के सभागार में अपनी कर्मनिष्ठ, प्रतिभावान सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक और कुशल नेतृत्व और आशीर्वाद के साथ सीनियर्स और मिडल्स की अंतर सदन अंग्रेजी कविता उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों अरावली, नीलगिरी, शिवालिक और विंध्या के दो-दो प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट कविता उच्चारण कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी भाषाई क्षमताओं को निखारना था। प्रतियोगिता का मूल्याकंन विद्यालय के अंग्रेजी विभाग की श्रीमती जसप्रीत तथा हरलीन कौर द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों के उच्चारण, भाव-भंगिमा और प्रस्तुतिकरण के आधार पर अंक दिए। मिडिल स्तर पर कविता उच्चारण प्रतियोगिता में पहला स्थान रहा नीलगिरी सदन का तो वही दूसरा स्थान अरावली सदन ने प्राप्त किया और तीसरा रहा शिवालिक सदन का। सीनियर स्तर पर पर पहला स्थान प्राप्त किया नीलगिरी सदन ने, दूसरा स्थान शिवालिक सदन ने तथा तीसरे स्थान पर रहा विंध्या सदन। प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल छात्रों की साहित्यिक रुचि को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएंँ दीं।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *