मुँह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा

पशु पालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हुई बैठक
संभावित बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति के दौरान पशुधन के बचाव और स्वास्थ्य संरक्षण संबंधी विभाग की हिदायतों से अवगत करवाया

जालंधर (अरोड़ा) :- पशु पालन विभाग के तहसील नकोदर और शाहकोट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन जालंधर डॉ. राम मूर्ति के नेतृत्व में तथा सीनियर वेटरनरी अधिकारी डा. अमनदीप और डा. जगजीत सिंह की देख-रेख में आयोजित की गई। पशु अस्पताल नकोदर में हुई इस बैठक में पशु पालन विभाग जालंधर द्वारा पशुओं को मुँह-खुर की बीमारी से बचाने के लिए किए जा रहे टीकाकरण की समीक्षा की गई और इस कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संभावित बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति के दौरान पशुधन के बचाव और स्वास्थ्य संरक्षण संबंधी डायरेक्टर पशु पालन विभाग पंजाब द्वारा जारी हिदायतों से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाया गया तथा वेटरनरी टीमों का गठन किया गया। इस बैठक में डा. राम मूर्ति ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जिसके नोडल अधिकारी डा. कुलविंदर सिंह सहायक डायरेक्टर पशु पालन जालंधर होंगे। बैठक में वेटरनरी अधिकारी डा. आत्मा सिंह, डा. एच.एस. बत्तरा, डा. अजय कुमार, डा. मुकेश कुमार, डा. गुलशन वी शाहकोट, डा. मेजर सिंह, डा. हरसिमरन सिंह, डा. दीपक कुमार, वेटरनरी इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह, रमन कुमार, शहिल शर्मा और हरमनदीप सिंह भी मौजूद थे।

Check Also

डी.ए.वी.आई.ई.टी. द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए पाँच दिवसीय ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ वेलनेस कार्यशाला का आयोजन

जालंधर/अरोड़ा –डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (DAVIET), जालंधर के ह्यूमन वैल्यूज़ सेल द्वारा आर्ट …