भारत विकास परिषद् – मुख्य शाखा, जालंधर दवारा दूसरा गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद् की मुख्य शाखा, जालंधर द्वारा दूसरा गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आज प्रकाशवती सर्वहितकारी विद्या मंदिर, केशव नगर में पंजाब पश्चिम के महामंत्री देविंदर बजाज की अध्यक्षता में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का पूर्ण गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। शाखा सचिव कंचन शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा मंचासीन पदाधिकारियों का परिचय कराया। उन्होंने इस आयोजन को संस्कार और ज्ञान का संगम बताया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 300 से अधिक छात्रो एवं 25 शिक्षक ने भाग लिया । गोल्डन सदस्य श्री हर्षवर्धन ने गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में 08 विद्यार्थियों और 08 शिक्षकों को पुष्पहार, स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र और योग पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया उन्होंने ये कार्यक्रम बड़ी सफलतापूर्वक संपन्न कराया और गुरु को माता-पिता के समान सम्मान देने पर बल दिया। छात्रवृत्ति प्रोजेक्ट डायरेक्टर राज सभरवाल ने विद्यालय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 12 विद्यार्थियों को ₹1500 की छात्रवृत्ति, 10 कॉपियाँ और 05 पेन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को योग के महत्वपूर्ण प्राणायाम और आसनों का अभ्यास कराया गया और जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य शाखा द्वारा पंजाब पश्चिम के महामंत्री देविंदर बजाज एवं युवा शाखा अध्यक्ष राकेश गोयल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। दविंदर बजाज ने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “राष्ट्र सेवा हर छोटी-छोटी क्रिया से की जा सकती है। चाहे चलते नल से गिरते पानी को भी बचाना भी राष्ट्रीय सेवा ही है ” विद्यालय प्राचार्य अनिल कुमार ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और पर्यावरण संरक्षण हेतु वहाँ उपस्थित सभी को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर राज्य संयोजक महेन्द्र पाल सिंह ने शाखा की तरफ़ से सभी का धन्यवाद किया, कार्यक्रम में शाखा पैट्रन राजविंदर कौर, कोषाध्यक्ष संजीव गंभीर, सेवा प्रमुख परवीन मग्गू, पर्यावरण प्रमुख अनिल शर्मा तथा पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “जन गण मन” के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

Check Also

AKV Global Consultant के सहयोग से जालंधर में BAMX Development का दुबई रोड शो आयोजित, उद्योगपतियों ने दिखाई निवेश में गहरी रुचि

जालंधर/अरोड़ा – यूएई की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी BAMX Development द्वारा अपने महत्वाकांक्षी BAMX …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *