एच.एम.वी. की छात्राओं ने एम.वॉक कॉस्मेटोलॉजी सेमेस्टर-ढ्ढ के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के एम.वॉक कॉस्मेटोलॉजी सेमेस्टर-ढ्ढ की छात्राओं ने एक बार फिर विश्वविद्यालय परीक्षाओं में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपनी अकादमिक उत्कृष्टता साबित की है। छात्राओं ने अपने शानदार एसजीपीए और कड़ी मेहनत से संस्थान का नाम रोशन किया है। श्रुति ने 9.47 एसजीपीए हासिल किए, युक्ता ने 9.07 एसजीपीए हासिल किए। पूनम रानी ने 8.93 एसजीपीए हासिल किए, जबकि अलीशा ने 8.80 एसजीपीए हासिल किए। खुशी, सुशीला और जैस्मीन ने 8.67 एसजीपीए हासिल करके सराहनीय प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने विभाग के अध्यापकों के प्रयासों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही छात्राएँ उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हो रही हैं। विभागाध्यक्षा मुक्ति ने छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए, उन्हें अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

एच.एम.वी. में शहीद सरदार उधम सिंह जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर द्वारा शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *