एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एवं मल्टीमीडिया) सेमेस्टर–1 के विद्यार्थियों ने किया विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एवं मल्टीमीडिया) सेमेस्टर–1 के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, समर्पण एवं प्रतिभा के बल पर उच्च अंक प्राप्त कर सफलता का नया अध्याय स्थापित किया। विद्यार्थी तमन्ना, मनमीत कौर तथा बॉबिन ने विश्वविद्यालय में सर्वाधिक 9.60 एसजीपीए प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर महाविद्यालय परिवार में खुशी एवं गर्व का माहौल रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक पहचान है। उन्होंने विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा तथा विभाग के समस्त स्टाफ की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *