जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को दोहराते हुए सीबीएसई (CBSE) कक्षा 12वीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान (Science), वाणिज्य (कॉमर्स) और मानविकी (Humanities) तीनों ही संकायों में असाधारण प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
वाणिज्य संकाय में लेखाशास्त्र(Account)विषय में नंदनी 95.2% अंक के साथ शीर्ष पर रही। मौलिक शर्मा ने 91.6% अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा सलोनी ने 90% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।अकाउंटेंसी में 99 अंक, व्यावसायिक विषय में 98 अंक और इकोनॉमिक्स जैसे विषयों में कई विद्यार्थियों ने 93 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी व्यापारिक समझ और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। मानविकी संकाय में भी एकेडमी का दबदबा कायम रहा। दिवांशी गुप्ता ने 90.4% अंक हासिल कर प्रथम स्थान, इंदरप्रीत ने 83.4%अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा अंश पांडे ने 82% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इतिहास, राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान जैसे विषयों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उनकी गहरी विश्लेषणात्मक सोच का प्रमाण है। विज्ञान संकाय में विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। महेश ने 93.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान, आर्यन ने 84.8% अंकों के साथ द्वितीय,अनमोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कठिन विषयों जैसे भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी तकनीकी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अतिरिक्त सूचना तकनीक विषय ( I T)में सर्वाधिक 97अंक , भौतिकी विषय में 96 अंक, अंग्रेजी विषय में 95अंक तथा शारीरिक शिक्षा में 93 अंक लेकर विद्यार्थियों ने विद्यालय का मान बढ़ाया।स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और समर्पित शिक्षक टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों के अथक परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का फल है। दर्शन अकादमी न केवल उत्कृष्ट शिक्षा बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। स्कूल प्रबंधक प्रोफेसर रजनीश खन्ना तथा प्रबंधन समिति के सदस्य दीपक जोड़ा व अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों के इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों को बधाइयांँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है।
JiwanJotSavera