एपीजे स्कूल महावीर मार्ग के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा(25-26) में लहराया सफलता का परचम

जालंधर/अरोड़ा – एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, जालंधर ने सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर शानदार सफलता अर्जित कर उत्कृष्ट शिक्षा एवं अनुशासन की अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्ट्रीम्स में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का मान बढ़ाया, बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया।

यह सफलता विद्यालय की कर्मनिष्ठ, दूरदर्शी एवं प्रेरणास्रोत सुषमा पॉल बर्लिया जी (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन; को-फाउंडर एवं चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी; चेयरपर्सन एवं प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य एवं स्वर्ण ग्रुप तथा चेयरपर्सन, एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाउंडेशन) के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद का परिणाम है। विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तथा नैतिक मूल्यों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने विभिन्न स्ट्रीम्स में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए।

मेडिकल स्ट्रीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र :

अर्नव गुप्ता – 97.4%

कृतिका गुप्ता – 96.4%

रिद्धिमान राय – 91.6%

नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र :

 आरुणि बंसल – 93.8%

प्रणवी बजाज – 93.2%

गोरांश बाहरी – 92.4%

कॉमर्स स्ट्रीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र :

भुरवी मदान – 98.4%

रिद्धि खट्टर – 97.6%

अनाहत पाल – 96.2%

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र :

अंजनि चतरथ – 90.8%

जानवी शर्मा – 89.6%

असमी बख्शी – 89.2%

विद्यार्थियों ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय के सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अपने अभिभावकों के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन को दिया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल यशपाल शर्मा तथा वाइस प्रिंसिपल आरती शोरी भट् ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शिक्षकों के अथक प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

अर्पण अरोड़ा ने 98% अंक प्राप्त कर माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर (अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *