DAV कॉलेज में मदर्स डे समारोह आयोजित, JC रूही और JC शरणजीत कौर सम्मानित

जालंधर/अरोड़ा: DAV कॉलेज में ‘नारी चेतना NGO और फिटनेस क्लब’ की ओर से मदर्स डे बड़े ही प्रेम, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मातृत्व की भावना, त्याग और निस्वार्थ प्रेम को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान JCI जालंधर सिटी क्वीन्स की प्रेसिडेंट JC रूही को सेक्रेटरी JC शरणजीत कौर के साथ विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने माताओं के योगदान को याद करते हुए उन्हें समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया।


अपने संबोधन में JC रूही ने आयोजकों का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि “माँ को केवल एक दिन के लिए सेलिब्रेट नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि माँ का प्यार, देखभाल और त्याग हमारे जीवन के हर दिन हमारे साथ रहते हैं। वास्तव में हर दिन मदर्स डे है।”
कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। उपस्थित सभी लोगों ने माताओं के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करते हुए इस आयोजन की सराहना की।

About admin

Check Also

शुभ-आगमन 2026 : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग की ‘कौटिल्य सोसाइटी ऑफ इकोनॉमिक्स’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *