मानव सेवा की मिसाल बना एपीजे स्कूल का रक्तदान शिविर

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, जालंधर में रेड क्रॉस सोसायटी, जालंधर के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में अभिभावकों, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों तथा आम जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल यशपाल शर्मा, वाइस प्रिंसिपल आरती शोरी भट्, एपीजे स्कूल मॉडल टाउन के प्रिंसिपल राजेश चंदेल तथा एडमिन हेड सुमित्रा धर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर की शुरुआत विद्यालय के प्रिंसिपल यशपाल शर्मा जी द्वारा रक्तदान कर की गई। इसके पश्चात सुमित्रा धर तथा एपीजे स्कूल मॉडल टाउन के प्रिंसिपल राजेश चंदेल ने भी रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर एपीजे कॉलेज के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। यह शिविर एक ओपन ब्लड डोनेशन कैंप था, जिसमें अभिभावकों, स्टाफ सदस्यों तथा आम नागरिकों ने भी भाग लेकर समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदाताओं के उत्साह और सहयोग ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया। विद्यालय के प्रिंसिपल यशपाल शर्मा जी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है।” कार्यक्रम का समापन “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” के प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *