मेहर चंद पॉलिटेक्निक में आयोजित विदाई समारोह

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के वर्कशॉप विभाग के सुपरिटेंडेंट तरलोक सिंह जी का विदाई समारोह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि तरलोक सिंह ने 31 वर्ष 5 महीने तक इस संस्थान में अपनी सेवाएं दीं और अपनी ड्यूटी को पूरी मेहनत, ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ निभाया। विभागाध्यक्षों ने उनके बारे में अपने विचार साझा किए और सभी विभागों की ओर से उन्हें स्नेह भेंट के रूप में उपहार दिए गए। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह तथा स्टाफ ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।

इस समारोह में उनकी धर्मपत्नी और उनके बच्चे भी उपस्थित रहे, जिन्हें स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें “बेस्ट टीचर हैंड्स ऑन स्किल” अवार्ड से सम्मानित किया। वर्कशॉप स्टाफ की ओर से दुर्गेश चेची के नेतृत्व में यह विदाई समारोह बहुत ही शानदार ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कुलविंदर सिंह ने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, मैडम ऋचा, प्रिंस मदान, विक्रमजीत सिंह, अंकुश, शशि भूषण, गौरव शर्मा, मैडम प्रीत कंवल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में तरलोक सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए और कॉलेज को 21,000/- रुपये तथा वर्कशॉप विभाग को एक कूलर अपनी ओर से भेंट किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *