Breaking News

दर्शन अकादमी में आयोजित हुई पर्यावरण संकट पर विशेष वार्ता

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में पर्यावरणीय संकट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण मानो हरियाली की लहरों से गूँज उठा, जब मुख्य अतिथि के साथ विद्यार्थियों ने पौधारोपण अभियान में भाग लेकर धरती को जीवनदायिनी चादर ओढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में PWD विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी, पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी, लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य करने वाले प्रद्युम्न ठुकराल जी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठुकराल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आज हम पेड़ नहीं लगाएंगे तो कल साँस लेने के लिए हवा भी खरीदनी पड़ेगी।

उन्होंने प्लास्टिक मुक्त जीवन का आह्वान करते हुए कहा कि प्लास्टिक का हर टुकड़ा धरती के हृदय पर बोझ है, जिसे हटाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने जीवन में कम से कम दो वृक्ष लगाने के लिए आमंत्रित किया विद्यालय परिवार ने जल संरक्षण पर भी जोर दिया। सभा में यह संकल्प लिया गया कि विद्यालय के प्रत्येक सदस्य अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाएगा। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने कहा कि यदि हम सब मिलकर प्रयास करें तो हमारी धरती फिर से हरी-भरी स्वर्ग बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने घरों और समाज में पर्यावरण मित्र व्यवहार अपनाएँ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कमेटी के सदस्य दीपक जोड़ा जी भी उपस्थित रहे।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *