Breaking News

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के भावी शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की उपलब्धि हासिल की

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बारह विद्यार्थी-शिक्षकों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2026 उत्तीर्ण करके कॉलेज का नाम रोशन किया है। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में बी.एड. सत्र (2024-2026) की अवनीत कौर, गुरप्रीत कौर, गुरसिमरन कौर, करण बहल, मनदीप शाही, महक खेरा और महक शर्मा तथा बी.एड. सत्र (2025-2027) की गुरसिमरन कौर, हरलीन कौर, परमजीत सिंह, राधिका शर्मा और साक्षी सहगल शामिल हैं। गुरसिमरन कौर और करण बहल ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से परीक्षा उत्तीर्ण की है। कॉलेज छात्रों को पाठ्यक्रम, पात्रता, परीक्षा योजना, प्रक्रिया और टीईटी, सीटीईटी, पीएसटीईटी और यूजीसी-नेट की तैयारी और उत्तीर्ण होने की रणनीतियों से अवगत कराकर ऐसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में सहायता करता है। मंदीप शाही और अवनीत कौर ने गाइडंस और काउंसिलग सैल के सदस्यों को व्यक्तिगत इकलेकटिक काउंसिलग आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया, जिससे उन्हें अपनी जटिल समस्याओं को हल करने और टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने का आत्मविश्वास प्राप्त करने में मदद मिली। गुरप्रीत कौर ने बताया कि कॉलेज द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान की गई, जिसमें छात्रों ने गणितीय तर्क के प्रश्नों पर चर्चा की, गहन प्रश्न पूछे गए और कॉलेज द्वारा मॉक टेस्ट भी आयोजित किए गए। सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह और संकाय सदस्यों को दिया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *