स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, हेमांग अरोड़ा 99.8% के साथ जिले में द्वितीय

जालंधर (अरोड़ा) :- स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित दसवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्र हेमांग अरोड़ा ने 99.8% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। रचित ठाकुर तथा सक्षम मैनी ने 99.2% अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मायरा शर्मा और गौरी शर्मा ने 99% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों ने गणित, हिंदी ,सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, तथा कौशल विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस वर्ष कुल 157 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनका परिणाम 100% रहा। इनमें से 41 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 86 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक तथा 126 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद जी तथा प्रिंसिपल डॉ. सोनिया मागो ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *