Breaking News

इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर-स्कूल डे-नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरंभ

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां ने इनोसेंट हार्ट्स लोहारां कैंपस में इंटर स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के सीजन-3 का भव्य आरंभ किया इस चैंपियनशिप में जालंधर के विभिन्न स्कूलों के छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर शर्मिला नाकरा, सम्माननीय अतिथि डॉक्टर धीरज बनाती( डिप्टी डायरेक्टर एक्सपेंशन एवं इंप्लीमेंटेशन) ने रिबन काटकर टूर्नामेंट आरंभ किया। शर्मिला नाकरा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह एक मैच का दिन नहीं है बल्कि मेहनत ,जुनून और आत्मविश्वास की परीक्षा का दिन है। फुटसल एक तेज गति वाला खेल है जो पांच-पांच खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाता है इस सीजन में अंडर 14 वर्ग में 15 टीमों और अंडर 17 वर्ग में 16 टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टर किया है।मैच 16 तथा17 अप्रैल को खेले जाएंगे। डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स राजीव पालीवाल ने उपस्थित सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पांचों स्कूलों के प्रिंसिपल, डायरेक्टर एवं डिप्टी डायरेक्टर भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *