जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड ने 2025-26 की सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। 5 विद्यार्थियों ने 99% से अधिक अंक लेकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। 82 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 152 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक तथा 277 विद्यार्थियों ने 80 % से अधिक अंक हासिल किए। ग्रीन मॉडल टाउन की गौरी दत्ता ने 99.6% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य वर्मा व शांभवी 99.2% लेकर द्वितीय स्थान पर रहे जबकि जाह्नवी सुनेजा 98.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। लोहारां ब्रांच में ईशान्वी गुप्ता 99.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही, एकमजोत संघेरा 99.2% अंक प्राप्त कर के द्वितीय स्थान पर तथा दिवांशी विघा 98.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। कपूरथला रोड में आराध्या अरोड़ा ने 94.6% अंक तथा खुशी बत्रा ने 92.8% प्राप्त किए।



नूरपुर रोड में हरप्रीत कौर ने 98.6% अंक तथा अर्शप्रीत कौर ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कैंट जंडियाला रोड से हरगुन कौर ने 91.8% अंक प्राप्त किए। विभिन्न विषयों में 62 विद्यार्थियों ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए,जिनकी संख्या इस प्रकार है – सोशल साइंस में 7,पंजाबी में 7, मैथ्स में 7, मार्केटिंग में 17, व आई. टी. में 20,अंग्रेजी में 2, हिंदी में 1,साइंस में 1 विद्यार्थी। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) कुमारी शालू सहगल (लोहारां), डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा व जसमीत बक्शी (नूरपुर रोड), सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) व शीतू खन्ना (कपूरथला रोड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी। इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
JiwanJotSavera