Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया बैसाखी का त्यौहार

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने बैसाखी का त्यौहार मनाया, जिसकी अध्यक्षता स्कूल के निदेशक, प्रिंसिपल और अन्य समूह स्टाफ सदस्यों ने की। इस अवसर पर विद्यार्थी पंजाबी परिधानों में उपस्थित रहे। स्कूल परिसर को पुरातन पंजाब के जैसे सजाया गया जो पंजाब की विरासत को दर्शा रहा था यही नहीं छात्रों के लिए विरासती खेले उपलब्ध दी एवं साथ साथ उनके माता पिता के लिए भी बहुत सारी मनमोहक गतिविधियां थी।

कार्यक्रम में छात्रों ने जागो निकाली जिसमें ढोली ने ढोल की थाप से सभी को नचा दिया। इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने पंजाबी परिधान पहनकर भांगड़ा, गिद्दा, पंजाबी लोकगीत और ऐसे लोकगीत जो आज के समय में विलुप्त होते जा रहे हैं, प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों को जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य उन्हें अपनी विरासत और इतिहास के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को बैसाखी के पावन अवसर की बधाई दी और सभी को एकता के साथ रहने का सन्देश दिया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *